फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Killed in land dispute aged

भूमि संबंधी विवाद में वृद्ध की हत्या

Sat, 25 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Killed in land dispute aged
murder

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गड़ौली करहर तारा गांव एक वृद्ध की लाश उसके ही गौशाला में शुक्रवार की सुबह मिली। चेहरे व पैर पर चोट के निशान थे। उनके पुत्र ने भूमि संबंधी विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई। उन्होंने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

गड़ौली करहर तारा गांव निवासी गोपीनाथ सरोज (60) प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद घर के बगल में स्थित गौशाला में गुरुवार की रात सोने गया था। वह रोज भोर में ही उठकर पशुओं को चारा देते थे। शुक्रवार की सुबह छह बजे तक वह पशुओं को चारा देने बाहर नहीं निकला तो परिवार  को आशंका हुई। शिव प्रसाद पिता गोपीनाथ को जगाने पहुंचा। उसने कई बार आवाज लगाई। जब कोई हरकत नहीं हुई तो  वह पास गया। पिता को हिलाया तो उनका शव एक तरफ लुढ़क गया। देखा कि पिता चारपाई पर मृत पड़े हैं। उनके चेहरे व पैर पर  चोट के निशान दिखने पर हत्या किए जाने की आशंका जताई। 
विज्ञापन


शिवप्रसाद का कहना है कि उसके पिता की हत्या करके उसे चारपाई पर लेटा दिया गया है, जिससे मौत स्वाभाविक लगे। उन्होंेने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुुंचे कछवां थाना इंस्पेक्टर जगन्नाथ यादव छानबीन कर शव को थाने ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव प्रसाद ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। उसे आशंका है कि उन्हीं लोगों ने उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस का कहना है कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के पुत्र के तहरीर पर  उदयचंद पासवान पुत्र शिवमूरत, शिवचंद्र  पुत्र उदय चंद निवासी करहर कछवां, रूपई सरोज पुत्र सुद्धू निवासी हैबतपुर औराई भदोही के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed