फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Junket jewelry

दो गुना करने का झांसा दे ले उडे़ गहने

Mon, 29 May 2017 12:07 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 29 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Junket jewelry
बरामद सोने के जेवरात। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में आए दो ठगों ने जेवरात दोगुना करने का झांसा दे कर एक महिला का लाखों रुपये का जेवरात लेकर चंपत हो गए। जेवरात लेकर भागने की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने ठगों की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले।     
विज्ञापन

 
 बनवारीपुर गांव में शनिवार को दो ठग आए। दोनों ने महिलाओं से आधे घंटे में उनके जेवरात को दोगुना करने की बात कही। जिससे सुनते ही महिलाएं हैरान हो गई। दोनों ठगों ने दो बाल्टी पानी मंगवाया और उसमें एक पाउडर डाल कर उसे दूध बना दिया। जिसे देखकर महिलाएं अचंभित हो गईं। ठगों ने कहा कि जिसको अपना जेवरात दोगुना कराना है वह जेवरात को एक पोटली में बांध कर सूप में चावल से ढंक कर ले आएं। ठगों के झासे में फंस कर राजकुमारी पत्नी अशोक बिंद अपने जेवरात ले आई। आभूषण लाते ही ठगों ने से बाल्टी में डाल कर ढंक दिया और कहा कि रविवार की सुबह इसे खोलने पर उनके जेवरात दोगुने हो जाएंगे।
विज्ञापन


सुबह जब राजकुमारी ने बाल्टी में जेवरात निकालने लगी तो उसमें जेवरात नहीं मिले। लोगों ने बताया कि दोनों युवक ठग थे और उनका जेवरात लेकर चंपत हो गए हैं।  सुनते ही वह शोर मचाने लगी। लोगों ने बताया कि अशोक बिंद मजदूरी करके अपने छोटे भाई की शादी के लिए गहना खरीद कर घर में पत्नी को रखने के लिए दिया था। जेवरात गायब होने की जानकारी होते ही राजकुमारी के परिजनों के होश उड़ गए। बताया कि  मंगलसूत्र झुमका, मीना आदि आभूषण ठग ले गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed