जेडी के स्टेनो पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कछार निवासी राजकुमार गुप्ता 40 वर्ष पुत्र मुनीम संयुक्त शिक्षा निदेशक फतहां कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे वह बाइक से अपने कार्यालय जा रहा था। लगभग पौने 11 बजे जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर नेशनल कानवेंट स्कूल के पास पहुंचा कि पहले से घात लगा कर बैठे बोलेरो सवार युवक उसको देखकर मुस्कुराने लगे और हाथ दे कर उसे रुकने का इशारा किया। पहचान वाले समझ कर राजकुमार ने अपनी बाइक रोक दी। गाड़ी रोकते ही बोलेरो से दो युवक नीचे उतरे जबकि एक व्यक्ति गाड़ी में ही बैठा रहा। दोनों युवकों ने गाड़ी से नीचे उतरते ही राड से स्टेनो राजकुमार के सिर व पैर पर हमला बोल दिया।
शोरगुल मचाने पर हमलावर बोलेरो में बैठ कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन फानन में घायल स्टेनो को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। स्टेनो के अनुसार इन दिनों राजकीय इंटर कॉलेजों में भर्ती चल रही है। जिसमें 497 पद के लिए अब तक 18 सौ लोगों ने काउंसलिंग कराई है। जिसमें 335 लोगों के डाक्युमेंट फर्जी पाए गए थे। जिसे पास करने का लोग दबाव बना रहे थे। इंकार करने पर देख लेने की धमकी दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर लोगों ने स्टेनो पर हमला किया है।