{"_id":"59f4cc524f1c1b68678b837e","slug":"girlfriend-found-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने युवक लाश मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने युवक लाश मिली
mirzapur news
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की लाश कजरहवां पोखरा मोहल्ले के एक तालाब में मिली। पुलिस की सूचना पहुंचे परिवार के लोगों ने महिला की पिटाई की। मृतक के पिता ने प्रेमिका समेत चार पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विंध्याचल क्षेत्र के गजिया गांव के दूधनाथ तिराहा के समीप रहने वनाले राजेंद्र प्रसाद यादव का बेटा उदेश उर्फ राजकुमार यादव (19) वर्ष ट्रेनों में गुटखा और अन्य छोटी-मोटी वस्तुएं बेचता था। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला भी ट्रेन में फल आदि बेचती थी। पांच साल पहले दोनों की ट्रेन में ही मुलाकात हुई और दोनों करीब होते गए। उदेश घर जाने की बजाय महिला के साथ ही ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर रहने लगा। जब कभी महिला घर जाती तो वह भी उसके घर चला जाया करता था। शुक्रवार की रात उदेश महिला के घर गया था। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर महिला के परिवार के युवकों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। युवक के घर वालों का आरोप है कि महिला ने पकड़े जाने के बाद लोकलाज के चलते अपने बेटों के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। आरोपी महिला का कहना है कि उदेश रात में शराब के नशे में धुत होकर आया था और उसके घर पर उत्पात मचा रहा था, जिसकी सूचना उसने यूपी 100 पर दी थी। रात करीब 12 बजे जब पुलिस पहुंची तब वह कपड़े उतार कर तालाब में कूद गया।
परिवार वाले पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि यूपी 100 पुलिस अगर युवक के उत्पात करने की सूचना पर पहुंची थी तो उसने उदेश को हिरासत में क्यों नहीं लिया? पुलिस उसे कोतवाली ले आई होती है तो उसकी मौत नहीं होती है। उदेश पुलिस के पहुंचने पर तालाब में कूद गया था तो उसे रात में ही क्यों नहीं खोजा गया।
विज्ञापन
पक्का पोखरा मोहल्ला में एक युवक द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक व्यक्ति के घर उत्पात करने की सूचना यूपी 100 से मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बताया गया कि युवक ने तालाब में छलांग लगा दी है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक तालाब में नहीं मिला। सुबह गोताखोरों को बुला कर उसका शव तालाब से निकलवाया गया। मृतक के पिता द्वारा घटना की तहरीर पर महिला उसके दो बेटों और बहू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। -संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर