फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gangster accused of assault

मारपीट के आरोपी पर गैंगस्टर

Sat, 21 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused of assault
पुलिस - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी एक युवक पर मारपीट का मात्र एक मामला दर्ज होने पर उसके विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने पर जिगना थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई।  उन्होंने थानाध्यक्ष के कार्रवाई को संदिग्ध बताते हुए  जांच का निर्देश अधिकारियों को दिया। आरोपी के भाई अंकुर सिंह के उनसे न्याय की गुहार लगाई थी। 

 जिगना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अंकित सिंह के विरुद्ध जिगना थाने में मारपीट व गाली गालौज समेत अन्य आरोप में एक मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के कुछ दिनों बाद अंकित सीआरपीएफ में चयनित हो गया। इसी बीच जिगना पुलिस ने अंकित के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर अंकित के छोटे भाई अंकुर ने थानाध्यक्ष नन्हेराम से किस नियम के तहत गैंगेस्टर की कार्रवाई करने की बात पूछी तो उन्होंने अंकुर को फटकार लगाते हुए बताया अंकित पर कई मुकदमें दर्ज है। जिगना थानाध्यक्ष के व्यवहार से क्षुब्ध आरोपी का भाई शनिवार को डीआईजी रतन कुमार से न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


डीआईजी के पीआरओ शफीक अहमद  ने जिगना मुकदमें के बारे में ंपूछा तो उन्हें भी थाना प्रभारी ने तीन मुकदमा दर्ज होने की बात बताई।  जब डीआईजी ने थानाध्यक्ष से पूछताछ किया तो एक ही मुकदमा बताया। यह सुनते ही डीआईजी भड़क गए। नन्हेराम सरोज को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि किस नियम के तहत उन्होंने युवक पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की। कार्रवाई को संदिग्ध करार देते हुए मामले की  जांच का निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed