किशोरी के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 16 वर्षीय एक किशोरी गुरुवार की शाम सात बजे शौच के लिए सिवान की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंच गया। सूनसान इलाका देखकर अपने तीन साथियों को और बुला लिया और किशोरी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लेगों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घेराबंदी करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि फरार चल रहे दो की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि चील्ह क्षेत्र में एक युवती के साथ चार लोगों द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर चारों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दो को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पाया गया किया किशोरी एक युवक के साथ सिवान में गई थी। इसी दौरान तीन युवक वहां गए। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।