{"_id":"2ee3a077f3f308b161ffa7a84bd93c84","slug":"follow-code-of-conduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का पालन कराएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता का पालन कराएं
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन एसके भगत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था एवं विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर बैठक की।
इसमें आईजी जोन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि एमएलसी पद के लिए हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी समेत अन्य लोगों के साथ तीन से अधिक गाड़ियां नहीं चलने दें। अधिक वाहन होने पर उनके विरुद्ध आचार संहिता के तहत कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए। विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान तीन से अधिक वाहन किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाए।
इससे अधिक कोई वाहन लेकर चलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। अपराध पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
आईजी जोन वाराणसी ने सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र में भ्रमण करें।
चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए भारी से भारी धनराशि में पाबंद करें। एमएलसी के चुनाव को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाएं।
इस दौरान डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक शुक्ला, आपरेशन अरविंद मिश्रा, सीओ नगर कुलभूषण ओझा, सदर रामनाथ वर्मा, लालगंज अखिलेश राय, चुनार मुकेश उत्तम, मड़िहान संजय चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पीआरओ, आरआई वाचक एवं जिले के आला पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।