फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of Principal

प्रधानाध्यापिका की अबूझ हाल में मौत

Tue, 28 Mar 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Death of Principal
पुलिस, मर्डर, क्राइम, पनकी पावर हाउस, कानपुर - फोटो : self

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय डवक पर तैनात प्रधानाध्यापिका के मायके वालों ने खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध जमालपुर थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने के चलते प्रधानाध्यापिका पूनम की मौत हुई है।  पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी मामला आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
चंदौली जनपद के सहदुपुर निवासिनी पूनम भारती पत्नी कमलेश्वर भारती मिर्जापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय डवक में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थी। शनिवार को पूनम की तबीयत अचानक खराब हुई तो घर चली गई। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। उनके भाई जय प्रकाश निवासी पिड़खीर जमालपुर ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव को घटना से अवगत कराया। भाई जय प्रकाश का आरोप है उसकी बहन की मौत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी घर आए। उन्होंने कहा कि  पूनम का पोस्टमार्टम कराएगे तो कोई लाभ नहीं मिलेगा। शव का तत्काल दाहसंस्कार कर दो। 
विज्ञापन


उन्होंेने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी छह फरवरी का विद्यालय गए थे। जहां से मिडडेमील का रजिस्टर उठा ले आए थे। रजिस्टर की मांग करने पर उन्होंने पूनम पांच हजार रुपया मांगा था। पैसा देने पर कहा कि ऊपर के अधिकारी भी पैसा मांग रहे है इसलिए दस हजार और दो। दस हजार देने पर उन्होंने रजिस्टर लौटा दिया। जिसके बारे में पूनम ने घर वालो ंको बताया था। तभी से वह परेशान चल रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने के चलते उसकी मौत हो गई। जय प्रकाश ने जमालपुर थाने में तहरीर देकर खंड शिक्षा अधिकार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी पाया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड श‌िक्षा अध‌िकारी मनोज यादव का कहना है ‌क‌ि विद्यालय की चेकिंग करने वे छह फरवरी को गए थे। रजिस्टर चेक करने के लिए ले आए थे। जिसे दूसरे दिन दे दिया था। जहां तक पैसा देने का आरोप लगाया जा रहा है तो यह सारे आरोप निराधार है। ऐसी कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed