{"_id":"585c22364f1c1b501ae39b01","slug":"criminal-looted-24-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बदमाशों ने छीन लिए 24 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बदमाशों ने छीन लिए 24 हजार
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाश गुरुवार की दोपहर एक बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास दिन दहाड़े साइकल सवार एक व्यक्ति से 24 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तरकापुर की ओर निकल गए। शोरगुल होने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। घटना के बाद भुक्तभोगी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
जलालपुर गांव निवासी वाहिद खजांची का चौराहा स्थित बैंक आफ इंडिया से गुरुवार को पैसा निकालने आया था।
दोपहर करीब एक बजे वह पैसा निकाल कर जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास पहुंचा तो उसकी साइकल के अगले पहिये में रस्सी फंस गई। वाहिद साइकल से नीचे उतर कर पहिये में फंसे रस्सी को बाहर निकालने लगा तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उसके हैडिंल में लटका झोला छीन कर फरार हो गए। जब तक वह शोर मचाता तब तक बाइक सवार उचक्के झोला लेकर तरकापुर की ओर भाग गए। शोरगुल होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन उचक्कों को पकड़ नहीं पाई। घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाल संजय राय व वासलीगंज चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंच गए और बदमाशों कीतलाश शुरू कर दी लेकिन पकड़ नहीं पाए।