फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   couple done suicide

आपसी विवाद में दंपती ने खाया जहर, मौत 

Tue, 21 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 21 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी एक दंपति की आपसी विवाद के बाद सोमवार की दोपहर तीन बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोराडीह गांव निवासी शिवकुमार 25 वर्ष पुत्र शेषनाथ चौहान कुछ महीने पूर्व मुंबई में कमाने के लिए गया था। रविवार को वह मुंबई से घर आया था। देर रात उसकी पत्नी उर्मिला 21 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद परिवार के लेागों ने समझा बुझा कर किसी तरह दोनों को शांत कराया। सोमवार की सुबह एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से थोड़ी दूर जाने के बाद पत्नी उर्मिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्नी को जहर खाते देख पति शिव कुमार ने भी उसके हाथ से जहरीले पदार्थ का पैकट छीन कर सेवन कर लिया। समय से चिकित्सालय नहीं पहुंचाए जाने पर दोनों ने वहीं पर दम तोड़ दिया। मृतक के पिता के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व शिवकुमार की चुनार के धबहा गांव में शादी हुई थी। दोनाें ने क्यों इतना बड़ा कदम उठाया इस बात की जानकारी उसे नहीं है। इतना जरूर बताया कि रविवार को मुंबई से आने के बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed