{"_id":"594eb38a4f1c1ba3228b469d","slug":"arrested-in-a-police-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
mirzapur
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
पड़री क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम के बाद हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में पनाह लिए डकैतों की मुखवीर सूचना पर हलिया थाना प्रभारी वृजेश सिंह ने शुक्रवार की रात घेराबंदी कर उनको पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान चार बदमाश पुलिस का चकमा देकर भागने में सफल रहे जबकि मनोज पुत्र दाता राम निवासी हथेडा को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
हलिया पुलिस ने बताया कि मुखबिर से शुक्रवार की रात सूचना दिया कि हलिया थाना अंतर्गत हथेड़ा गांव निवासी मनोज मिश्र सहित पांच बदमाश भोजन कर रहे थे। जानकारी होते ही पुलिस वहां पहुंचकर घेराबंदी शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी फायर करते हुए मनोज मिश्र को दबोच लिया जबकि महिलाओं के सामने आने पर चार बदमाश भागने में सफल रहे। मनोज के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया है।