फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angle on the track to keep the accused in jail

पटरी पर एंगल रखने के आरोपी को जेल

Sat, 03 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Angle on the track to keep the accused in jail
फाइल फोटो
नई दिल्ली-हावड़ा रूट के बिरोही-गैपूरा के बीच खंभा नंबर 752/28 के पास गुरुवार की रात लोहे का एंगल रख कर राजधानी एक्सप्रेस को पलटने का प्रयास करने वाले आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर श्ुक्रवार को इलाहाबाद न्यायालय में पेश किया। वहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन



आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देखने से मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। जिससे पूछताछ करने से कुछ भी हासिल नहीं हो सका। बताया गया कि वह पूछताछ में बार बार ट्रेन रुकने की बात बोल रहा था। कहा कि वह किसी ट्रेन से गैपूरा में नीचे उतरा तो वह ट्रेन चली गई। कोई साधन नहीें होने पर उसने रेलवे लाइन के बगल में लगे बोर्ड को उखाड़ कर ट्रैक पर रख दिया जिससे ट्रेन रुक जाए, लेकिन तब तक उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



 बता दें कि गुरुवार की रात लगभग पौने दस बजे गैूपरा बिरोही के पास एक युवक ने खंभा नंबर 752/28 के पास एक लोहे का एक एंगल रख कर नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ राजधानी को गिराने का प्रयास किया। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खंभा नंबर 752/14  के पास एक और एंगल रख दिया ताकि उससे बचे तो इसमें फंस कर ट्रेन रुक जाय। रात 21.45 पर डाउन 2424 राजधानी एक्सप्रेस पहुंची तो उसके इंजन में एंगल फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 चालक इससे पहले की कुछ समझता तब तक गाड़ी पहुंच कर खंभा 752/14 तक पहुंच गई। वहां भी एक और एंगल रखा देख चालक ने गाड़ी रोक दी और तत्काल नीचे उतर कर पटरी किनारे खड़े एक युवक को पकड़ कर आरपीएफ स्कार्ट के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने आरोपी रामअवतार साहू 22 वर्ष निासी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर श्ुाक्रवार की सुबह इलाहाबाद कोर्ट में पेश किया। वहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed