तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार में 21 दिसंबर 2002 की रात आशनाई के चलते चार लोगों ने घर में घुस कर एक ही परिवार के मनोज तिवारी पुत्र गिरजा शंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी व पिंटू उर्फ संदीप तिवारी पुत्रगण संतोष तिवारी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए थे। हरिशंकर तिवारी की तहरीर पर मौलबी बिंद , रामधनी बिंद पुत्रगण हीरालाल बिंद निवासी बरौधा कचार, बाबा बिंद पुत्र मुन्नीलाल निवासी करनपुर, संतोष तिवारी पुत्र रामअवध निवासी बरौधा के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मौलबी, संतोष तथा बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि रामधनी घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। रामधनी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। वह फरारी के दौरान मुंबई में रहा इसके बाद इलाहाबाद में जमीन खरीद कर रहने लगा।
पुलिस को जानकारी मिली कि 14 वर्ष से फरार चल रहा हत्यारोपी रामधनी टांडाफाल निवासी अपने भाई मौलबी के यहां आने वाला है। जानकारी होते ही देहात कोतवाल शफीक अहमद व क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम लगाई गई। टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए वीरपुर के पास घेराबंदी कर रही थी कि भोर चार बजे रामधनी आते हुए दिखाई दिया जिसे दबोच लिया गया।