फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accidental death of sister, brother injured

हादसे में बहन की मौत, भाई घायल

Fri, 29 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accidental death of sister, brother injured
death - फोटो : amar ujala
चुनार वाराणसी राजमार्ग स्थित जमुई मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीया छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।  घटना के बाद ट्रक ले कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शाम चार बजे चुनार कोतवाली इलाके में हुई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर निवासिनी मन्नो यादव बाइक से अपने भाई के साथ दवा लेने के लिए जमुई बाजार जा रही थी। बाइक मेन रोड पर पहुंची थी कि चुनार की ओर से गिट्टी ले कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे भाई पिंटू 22 बाइक समेत दूर जा गिरा।  जबकि छात्रा ट्रक के नीचे आ गई और कुचल जाने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल को चचेरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतका बीए की छात्रा थी और कैलहट स्थित डिग्री कालेज में पढ़ती थी। इस दौरान बाजार में कुछ देर के हल्का जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed