फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A woman hanging a rope in a well in Mirzapur

कुएं में रस्सी का फंदा लगाकर झूली महिला, पति ने रस्सी खींची तो लटकी हुई मिली लाश

Wed, 24 Jun 2020 06:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 24 Jun 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
A woman hanging a rope in a well in Mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का घर के सामने कुएं पर लटकता शव मिला। पति जब कुएं की रस्सी खींचने लगा तो जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना में हत्या कर शव को कुएं में लटकाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रामबली पटेल ने पुत्री आरती की शादी 10 वर्ष पूर्व कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी अजयजीत पटेल से की थी। दोनों को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अजयजीत पटेल ड्राइवर है। बुधवार की सुबह अजयजीत सोकर उठा और शौच के लिए गया। शौच से लौटकर साबुन मांगने के लिए पत्नी को आवाज दी, पर कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन


काफी खोजबीन पर भी वह नहीं मिली। इस बीच वह कुएं पर पहुंचा और कुएं में लटकी रस्सी को ऊपर खींचने लगा। रस्सी ऊपर नहीं आई तो झांक कर कुएं में देखा तो आरती की लाश रस्सी के फंदे से लटक रही थी। अजयजीत ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरती के पिता रामबली पटेल ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे, उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि पुत्री की हत्याकर शव को कुएं में लटका दिया गया। 

थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि महिला ने इसके पहले भी एक-दो बार पति से अनबन होने के बाद कुएं में धोती बांधकर लटकने का प्रयास किया था। जिसे पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह बचाया था। इस पर परिवार के लोगों ने उसे मायके छोड़ दिया था।  मायके से आरती एक सप्ताह पहले ही ससुराल आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed