{"_id":"5a2adf784f1c1bb6678c0b6b","slug":"a-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या में साथी चालक बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या में साथी चालक बंदी
mirzapur news
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
लूट व हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते एसपी सिटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक रामअचल की हत्या कर सरिया लदे ट्रक को लूटने वाले मुख्य आरोपी विकास यादव को पुलिस ने गुुरुवार की शाम हाईवे रोड पर अदलहाट थाना क्षेत्र के डेढुआ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पिस्टल को बरामद कर लिया गया। पांच अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। यह खुलासा एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में किया।
पुलिस के विवरण के मुताबिक 14 नवंबर की रात ट्रक चालक विकास यादव निवासी लहरतारा, बौलिया (वाराणसी) ने अपने साथियों के साथ मिल कर अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर रेलवे क्रासिंग के पास अपने वाराणसी निवासी साथी चालक रामअचल की हत्या कर सरिया लदेे उसके ट्रक को लूट लिया था। चालक की लाश को नरायनपुर रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया था। रामअचल इलाहाबाद के हंडिया थाना क्षेत्र के वारी आंशिक का निवासी था। इसके बाद चंदौली जिले में सात लाख रुपये में सरिया को बेचते हुए व्यवसायी से एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपया लिया था। जिसमें कुछ रुपये साथियों को दिए। फिर इंदौर चला गया। दो दिन पहले ही वह घर आया था। पुलिस ने 19 नवंबर को घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए ट्रक व सरिया को बरामद कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी विकास यादव एवं रोहित उर्फ गोलू सिंह फरार था। गत गुरुवार की शाम अदलहाट थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को सूचना मिली कि मुुख्य आरोपी वाराणसी में किसी लूट को अंजाम देने के लिए जाने वाला है। इस पर उन्होंने उपनिरीक्षक रामस्वरूप वर्मा व श्यामजी यादव, राकेश सिंह आदि के साथ अदलहाट थाना क्षेत्र के डेढ़ुआ मोड़ के पास मुख्य आरोपी विकास को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि परिवार की स्थिति सुधारने व मकान बनवाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ने टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।