{"_id":"5bb3b1d1867a557ff9675384","slug":"91538503121-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर छह बाइक हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर छह बाइक हुई चोरी
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरुहना पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित टीवीएस एजेंसी गोदाम के शटर का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोर छह बाइक चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर एजेंसी मालिक ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। छानबीन में मंगलवार को चोरों द्वारा फेंकी गई तीन बाइकें बरामद कर ली गईं।
भरुहना निवासी मुकुंद अग्रवाल का भरुहना चौराहे पर टीवीएस बाइक की एजेंसी है। एजेंसी का गोदाम भरूहना में ही टाटा मोटर्स के सामने है। गोदाम में कुल 28 नई बाइकें रखी थी। गोदाम पर तैनात कर्मचारी शाम छह बजे के बाद चले जाते हैं। एजेंसी मालिक मुकुंद अग्रवाल के अनुसार देर रात चोर बाउंड्री फांद अंदर पहुंचे और गोदाम के अंदर शटर का ताला तोड़कर छह बाइक निकाल ले गए। चोरों ने बाहर जाने के रास्ते पर लगे दरवाजे की कुंडी भी तोड़ी है। सुबह जब अगल बगल के लोग टहलने के लिए निकले तो दरवाजा खुला देख घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही एजेंसी के मालिक भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि छह बाइक गायब थी। उन्होंने पुलिस को वहीं से सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो कुछ दूर पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास नहर में दो बाइकें फेंकी गई मिलीं। इसके बाद और छानबीन गई तो एक बाइक धौरूपुर गांव के पास मिली जिसे पुलिस ने बरामद करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई।
एजेंसी मालिक मुकुंद अग्रवाल ने बाइक चोरी की घटना में एक मिस्त्री पर संदेह जताया है। उनका मानना है कि गोदाम से बाइक चुराकर ले जाना आसान नहीं है क्योंकि बाइक निकालने के दौरान उसे स्टार्ट करने में कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होती है जो आम चोर नहीं कर सकता है। वह या तो बाइक को किसी वाहन पर लादकर ले जा सकता है या फिर उसको स्टार्ट करने के लिए उसकी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ले जा सकता है। यह भी संदेह जताया कि चोर आसपास के ही हो सकते हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय एजेंसी में छह बाइक चोरी होने की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।