फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक रात में चारों ने तीन स्थानों के दुकानों का शटर चाड़ा

एक रात में चारों ने तीन स्थानों के दुकानों का शटर चाड़ा

Tue, 06 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
एक रात में चारों ने तीन स्थानों के दुकानों का शटर चाड़ा
मिर्जापुर। शहर और कटरा कोतवाली क्षेत्र के कचहरी समेत तीन स्थानों पर स्थित दुकानों का रविवार की रात शटर चांड़ कर चोर नगदी समेत एक लाख से अधिक का सामान समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदारों ने घटना की सूचना संबंधित कोतवाली की पुलिस को दी। चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर निवासी रामबाबू, अजय कुमार सिन्हा, संतोष यादव, सुरेंद्र समेत अन्य लोग कचहरी परिसर में गुमटी में दुकान खोल कर स्टांप बेचते हैं। रविवार की रात चोरों ने सभी गुमटियों का ताला चटका कर उसमें रखे करीब पांच हजार रुपये नगदी व अन्य कागजात उठा ले गए। दूसरी घटना इसी कोतवाली क्षेत्र के पनदरियवा मोहल्ले में घटी। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ला निवासी मनोज चौरसिया की पान दरीबा मोहल्ले में पान की दुकान है। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर चांड़ा गया था। दुकान खोला तो देखा कि उसमें रखा 25 हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान गायब हैं। यह देख वह हैरान हो गया। उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया कि देर रात पहुंचे चोर शटर चांड़ कर अंदर घुस गए और पूरी दुकान को खंगालते हुए उसमें रखा नदगी समेत अन्य सामान उठा ले गए हैं। इसी प्रकार तीसरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी की है। लालडिग्गी निवासी राजन गुप्ता की घर के सामने ही रेस्टोरेंट है। रविवार की रात चोर रेस्टोरेंट का शटर चांड़ कर ढाई हजार रुपये नगदी समेत लगभग दस हजार रुपये की मिठाई तथा अन्य सामान चुरा ले गए। इतनी सतर्कता के बावजूद चोर नगर में आए दिन किसी न किसी स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि रविवार की रात तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed