फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लखनिया दरी में विदेशी व देशी सैलानियों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट

लखनिया दरी में विदेशी व देशी सैलानियों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट

Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
लखनिया दरी में विदेशी व देशी सैलानियों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट

विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी से विदेशी सैलानियों की एक टोली के साथ अहरौरा के लखनिया दरी जल प्रपात पर रविवार की सुबह पिकनिक मनाने आए युवक युवतियों के संग मनबढ़ों ने छेड़खानी की। विरोध जताने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से युवक व युवतियों को मारपीट कर घायल कर दिया। विदेशी सैलानियों के संग छेड़खानी एवं मारपीट किए जाने की खबर लगते ही पुलिस के हाथपैर फूलने लगे। आनन फानन में घटना स्थल पहुंच कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

रविवार की सुबह सात बजे वाराणसी के अस्सी घाट स्थित आनंदमयी अस्पताल से एक क्रूजर ट्रेवेंल्स एजेंसी की गाड़ी से फ्रांस के एनजीओ में कार्यरत छह विदेशी नागरिक जिसमें चार महिला, दो पुरूष तथा बनारस के तीन युवती और एक युवक अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी जल प्रपात पर पिकपिक मनाने पहुंचे। दिन भर सैर सपाटा करने के बाद जब सैलानी शाम करीब पांच बजे जैसे ही जल प्रपात के मुख्य द्वार के समीप पर पहुंचे कि इसी दौरान नशे में धुत में कुछ मनबढ़ युवक युवतियों के संग छेड़खानी करने लगे। जिसका विरोध जताया तो मनबढ़ नाराजगी जताते हुए वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद मनबढ़ अपने साथियों को लेकर लखनिया दरी पहुंचे और दोबारा फिर से सैलानियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध जताने पर मनबढ़ों ने लाठी डंडा से सैलानियों को पीटना शुरू कर दिया। यहीं नहीं एक युवक ने कोल्ड्रिंक के बोतल से बनारस के एक सैलानी नितिन डे के सिर पर वार करते हुए उसे घायल करर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। सैलानी को खून से लथपथ देख किसी ने इसकी सूचना अहरौरा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख वहां से मनबढ़ भागने लगे। पुलिस ने चार आरोपी विवेक कुमार, इमरान पुत्र सोवेब निवासी सारनाथ बनारस, दीपक पुत्र विजय सिंह निवासी पहड़िया बनारस, प्रभात पुत्र राममूरत निवासी बुद्घ बिहार वाराणसी को हिरासत में ले लिया जबकि पांच आरोपी पुलिस को चमका देकर भाग निकले। पुलिस ने सभी घायलों को अहरौरा सीएचसी इलाज हेतु भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed