{"_id":"59b58c2d4f1c1bfd7f8b5cc5","slug":"91505070125-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक व बाइक पर लदा दस झाल तेंदूपता पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा मैजिक व बाइक पर लदा दस झाल तेंदूपता पकड़ा
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। वन विभाग की टीम ने शनिवार की सगरा, मटिहरा जंगल से घेराबंदी कर टाटा मैजिक तथा एक बाइक पर लदा दस झाल तेंदूपत्ता पकड़ा। घेराबंदी के दौरान मैजिक चालक ने सामने से आ रही रेंजर हलिया की स्कार्पियो को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात 12 बजे सगरा वन क्षेत्र के पास टाटा मैजिक तथा एक बाइक पर तेंदूपत्ता ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद दो टीमों ने उनकी अलग-अलग रास्तों से घेराबंदी की। गाड़ी की रोशनी देखते ही तेंदूपत्ता से लदी मैजिक मटिहरा की ओर भागने लगी। इस दौरान वन्यजीव रक्षक आनंद कुमार व रामदुलार तिवारी ने इसकी सूचना रेंजर को भी दे दी। रेंजर भाष्कर प्रसाद पांडेय ने मटिहरा रोड पर मैजिक को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने उनकी स्कार्पियों में टक्कर मार दी। अपने को घिरा देख चालक मैजिक छोड़कर भागने लगा तो फोर्स ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। उसके बाद तेंदूपत्ता लदे मैजिक को दिघिया स्थित नवीन रेंज परिसर ले जाया गया, और गणना कराया गया तो मैजिक पर नौ झाल तेंदूपत्ता लदा था। एक झाल तेंदूपत्ता एक बाइक पर लदा बरामद हुआ है । भेड़ा लालगंज निवासी रविन्द्र, मिट्ठू तथा रामचंद्र सहित सात लोगों के विरूद्ध विभागीय केस दर्ज किया है । चालक को भी मुचलके पर छोड़ दिया गया।