फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
अहरौरा । जमीनी विवाद में एक माह पूर्व हुए मारपीट में एक वृद्धा की मौत हो गई थी, परिजनों की तहरीर पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही वांछित चल रहे दो आरोपियों को थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर तिराहा के पास से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
विज्ञापन

अहरौरा नगर चौकी पुलिस ने बताया कि खास डीह स्थित गांव में जमीनी विवाद को लेकर लगभग एक माह पूर्व लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें कमलावती नाम कि वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, परिजनों की तहरीर पर एक पक्ष से पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें कमालू और नेऊर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अन्य दोनों आरोपी मेंहदीपुर तिराहे के पास वाहन द्वारा कहीं जाने की फिराक में हैं। घेराबंदी कर मेंहदीपुर तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed