फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चालक खलासी के चुनार पुल से गंगा में लगाई छलांग

चालक खलासी के चुनार पुल से गंगा में लगाई छलांग

Mon, 25 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
चालक खलासी के चुनार पुल से गंगा में लगाई छलांग
चुनार। थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से खरीदी गई भैंस को तस्करी कर ट्रक से उन्नाव ले जाते समय पक्का पुल पर अचानक सामने आकर रूकी जाइलों सवारों द्वारा पिटाई करने की आशंका से भयभीत ट्रक चालक शनिवार की रात चुनार पक्का पुल से गंगा में कूद गया। दरअसल पुल से हल्के वाहनों का ही आवागमन होता है। चुनार से पुल की ओर से जाते समय पुलिस वाले ने उसे रोका था लेकिन वह नहीं रुका। पुल के दूसरे छोर पर पहुंचने पर अचानक सामने से आकर रुकी जाइलो देखकर चालक घबरा गया। उसे लगा कि लोगों ने उसे घर लिया। यह देख वह पुल से कूद गया। उसकी मौत हो गई। खलासी भी कूदने जा रहा था लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के राजातालब स्थित रहीम ट्रांसपोर्ट के मालिक ने चुनार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से खरीदी गई 12 भैंस को उन्नाव पहुंचाने के लिए ट्रक लेकर चालक मेराज (22) पुत्र सफूदर व खलासी शहेबान (19) पुत्र जुबेर निवासीगण मानधाता जिला प्रतापगढ़ को चुनार भेजा था। भैंस लादकर शनिवार की रात लगभग 11.20 पर चालक जीटी रोड पर जाने के लिए चुनार पक्का पुल के बालूघाट छोर पर पहुंचा। पुलिस के मना करने के बाद भी वह तेज गति से आगे बढ़ गया। इसी बीच सामने से मेड़िया घाट की ओर से एक जाइलो अचानक ट्रक के सामने पुल पर आकर खड़ी हो गई। जाइलो सवार लाठी डंडा लेकर नीचे उतरे। जिसे देेखकर उनके द्वारा पिटाई करने के डर से चालक भयभीत होकर पुल से नीचे कूद गया। लेकिन वह पानी में गिरने की बजाय मिटटी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खलासी शहेबान भी डर के चलते पुल की रेलिंग पकड़कर लटक गया। खलासी ने बताया कि वह भी पुल की रेलिंग से लटकता रहा जिसे जाइलों में सवार लोगों ने बचाया लेकिन गश्त पर निकली पुलिस को आते देख वह फरार हो गए। क्षेत्र भ्रमण पर निकले चौकी इंचार्ज अतुल कुमार सिंह मय हमराहियों के पुल पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक पर लगभग एक दर्जन भैंस लदी हुई है और पास में एक युवक खड़ा है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह ट्रक का खलासी है। उसके चालक ने कुछ लोगों को देखकर पुल से नीचे छलांग लगा ली है। खलासी के बताने पर पुलिस पुल के नीचे पहुंची तो देखा कि चालक घायल अवस्था में मिट्टी पर पडा़ हुआ है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेचरी मोड़ ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्साल लेकर पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि पुल से ट्रक आदि बड़े वाहनों के आने जाने पर रोक लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के रोकने के बाद भी ट्रक चालक तेजगति से चुनार बालूघाट की ओर से मेड़िया घाट की ओर भाग निकला और जाइलो सवार लोगों के पिटाई की डर से भयभीत होकर चालक ने पुल से कूद गया। खलासी को हिरासत में लेकर लेने के साथ ही ट्रक व भैंस को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


एक चालक व खलासी द्वारा चुनार पक्का पुल से गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली है। चालक की मौत हो गई है जबकि खलासी को बचा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि वह पशु तस्कर थे या पशु व्यापारी। साथ ही अज्ञात जाइलों सवारों की छानबीन की जा रही है। - हितेंद्र कृष्ण, क्षेत्राधिकारी चुनार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed