{"_id":"5ad38fe04f1c1b87098b4acc","slug":"81523814368-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने रोजगार सेवकों का लयि बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने रोजगार सेवकों का लयि बयान
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा में पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में तीसरे दिन रविवार को भी जांच की। टीम ने ग्राम रोजगार सेवकों से पूछताछ की और कागजातों का मिलान किया। सीबीआई टीम डिप्टी एसपी प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में तेरहवीं बार हलिया विकास खंड में जांच करने पहुंची है।
सीबीआई टीम ने दिघुली के रोजगार सेवक राजकुमार, गढ़वा के रोजगार सेवक अनिल तिवारी तथा इंद्रवार के रोजगार सेवक उमाशंकर का बयान दर्ज किया। जॉब कार्ड और मास्टरोल में मजदूरों के नाम का मिलान किया। इसके बाद सीबीआई टीम ने ब्लाक मुख्यालय पंहुच कर छूटे हुए कागजात लिए। हलिया ब्लाक में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में पौने चार करोड़ का घोटाले हुआ है जिसकी जांच कर रही सीबीआई काफी हद तक नतीजे तक पहुंच गई है। मनरेगा घोटाले की जांच लगभग अंतिम दौरे में चल रही है। टीम में सीबीआई इंस्पेक्टर विनय कुमार चतुर्वेदी, संतोष यादव, नीरज वर्मा और विमलेश मिश्र शामिल हैं।