फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आर्थिक तंगी के चलते युवक ने खाया जहर, मौत

आर्थिक तंगी के चलते युवक ने खाया जहर, मौत

Thu, 21 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते युवक ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के ढेबरिहा बंधी के पास मिले 25 वर्षीय एक युवक के शव की शिनाख्त मंगलवार की देर शाम कर लिया गया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार रामसहारे पुत्र रामबली निवासी पीयूरी का बताया जा रहा है। पुलिस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लालगंज थाना क्षेत्र के पीयूरी गांव निवासी रामबली पटेल का 25 वर्षीय पुत्र रामसहारे तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिछले वर्ष उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि 17 सितंबर को राम सहारे दोपहर में घर वालों को बगैर कुछ बताए निकला था। देर रात तक वापस नहीं आया तो घर के लोगों को चिंता सताने लगी। सुबह होने पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी फिर भी वह नहीं मिला। मंगलवार की सुबह भी खोजबीन किया फिर भी नहीं मिला। शाम करीब पांच ढेबरिहा के जंगल में कुछ महिलाएं घास काटने गईं तो रास्ते में एक युवक का शव पड़ा देखा। गांव में आकर सूचना दी तो ग्रामीणों ने मामले से तत्काल पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की और परिवार को सूचना दिया। चर्चा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार में आये दिन कलह हो रहा है जिसको लेकर वह परेशान चल रहा था। परिवार के अनुसार डेढ़ बीघा जमीन के सहारे पुरे परिवार का पालन पोषण होता है। राशन कार्ड भी नहीं है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार जहर से युवक की मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed