फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गैराज में किशोर की अबूझ हाल में मौत

गैराज में किशोर की अबूझ हाल में मौत

Mon, 24 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
गैराज में किशोर की अबूझ हाल में मौत
विज्ञापन

मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना चौराहे के पास स्थित गैरेज की दूकान में गाड़ियों की धुलाई करते समय अबूझ हाल में एक किशोर शनिवार की देर शाम को मौत हो गई। दूकान मालिक करंट लगने से मौत होना बता रहा है। वहीं परिजनों को कहना है कि उसे मार पीटा गया है। शरीर पर करंट का कोई निशान नहीं है। उधर देहात कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

भरूहना के पास एक गैरेज की दूकान है। जहां पर गाड़ियों के रंगाई व धुलाई का काम होता है। अहरौरा थाना क्षेत्र के पियरवा पोखरा निवासी बचाउ लाल बिंद का पुत्र राजेश बिंद 14 वर्ष भी काम करता था। गैरेज में राजेश को उसके जीजा दीपू ने काम पर रखवाया था। गैरेज मालिक के मुताबिक वह गाड़ी की धुलाई के बाद कपड़ा साफ करने के लिए नल चालू कर रहा था, इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गया। जानकारी होने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बचाउ लाल का आरोप है कि उसे मारा पीटा गया है। उसके शरीर पर करंट को कोई भी निशान नहीं है। गैरेज मालिक उसके शव को अस्पताल में छोड़ कर भाग गया। थाने में गैरेज मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। देहात कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच करने पर प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उसकी मौत करंट से हुई है। परिजनो का आरोप है तो पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed