{"_id":"5a43eac64f1c1baa268b63ed","slug":"71514400454-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरही (बलिया)। थाना क्षेत्र स्थित प्रमुख जी के डेरा के पास मंगलवार की देर रात ट्रैक्कर पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे पानी में दबे चालक को करीब एक घंटे के अथक प्रयास से बाहर निकाला जा सका।
नरही निवासी डब्लू राजभर (35) गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार को खेत में ट्रैक्टर से लेव लगाने के बाद देर शाम को डब्लू घर लौट रहा था। अभी वह प्रमुख जी के डेरा के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढ़े में पलट गया। गड्ढ़े में पानी था, जिसके कारण पानी के अंदर डब्लू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। अंधेरा होने की वजह से कोई देखा नहीं। कुछ देर बाद किसी की नजर पड़ी, फिर काफी संख्या में लोग जुट गये। ट्रैक्टर के नीचे दबे डब्लू को निकालने का काफी प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी से ट्रैक्टर हटवाकर डब्लू को निकालने के बाद सीएचसी नरही पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। डब्लू मां बाप का इकलौती संतान था। चार साल पहले पिता का देहांत हो गया था। मां, चार बच्चों का पालन पोषण ट्रैक्टर चलाकर कर रहा था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसके कंधे पर थी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।