फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बालू रखने को लेकर दो पक्षों में बीच चटकी लाठिया, दो तीन घायल

बालू रखने को लेकर दो पक्षों में बीच चटकी लाठिया, दो तीन घायल

Thu, 15 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बालू रखने को लेकर दो पक्षों में बीच चटकी लाठिया, दो तीन घायल
चील्ह। थाना क्षैत्र के पुरजागिर बाजार में बुधवार की सुबह बालू रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चील्ह कोतवाल रमेश यादव ने मामला शांत कराते हुए घायलों का मेडिकल कराने के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर 151 में चालान कर जेल भेज दिया। सागरपुर गाव निवासी रामआसरे यादव व संजय यादव गंगा बालू बेचने का कार्य करते हैं। पचेवरा से बालू निकालकर लोकल करने पर जमीन संबधी विवाद हो गया। मामल बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष से रामआसरे यादव व दूसरे पक्ष से हरिशंकर यादव व संजय यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर आशुतोष कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर पचेवरा गांव का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट देने को कहा है। ग्रामीणों की माने तो मामला अवैध खनन का है। एक पक्ष अवैध खनन कराता है जबकि दूसरा इसका विरोध करता है। इसी बात का लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed