फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिसका मुंडन कराने आए थे वहीं बालक गंगा में डूबा

जिसका मुंडन कराने आए थे वहीं बालक गंगा में डूबा

Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिसका मुंडन कराने आए थे वहीं बालक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विंध्याचल। दीवान घाट पर गंगा स्नान के दौरान शुक्रवार की सुबह दस बजे दस वर्षीय बालक की गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इकलौते बेटे के डूबते देख परिवार वाले शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश कराने में जुट गई।

गोरखपुर जनपद के गजपुर थाना क्षेत्र स्थित बसावनपुर गांव निवासी मुन्ना कन्नौजिया ने अपने 10 दस वर्षीय बेटे चंदन कुमार का मुंडन विंध्याचल में कराने की मनौती मानी थी। इसको पूरा करने के लिए मुन्ना परिवार के 11 सदस्यों के साथ शुक्रवार को विंध्याचल आया था। चंदन का मुंडन कराने के बाद परिवार वाले मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने से पहले दीवान घाट पर सुबह साढ़े नौ बजे स्नान करने गए। सभी एक साथ गंगा में स्नान कर रहे थे कि चंदन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चंदन को डूबते देख स्नान कर रही महिलाएं शोर मचाने लगीं। जब तक लोग बालक के पास पहुंच कर उसे बाहर निकालते तब तक वह पानी में समा चुका था। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे बालक को खोजने में लगी थी। इकलौते बेटे को डूबते देख मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed