{"_id":"59c2bec74f1c1b21688b5b37","slug":"61505935047-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर भास्कर पांडेय ने महिला मजदूर के परिजनों को दी सहायता राशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेंजर भास्कर पांडेय ने महिला मजदूर के परिजनों को दी सहायता राशि
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय तथा थानाध्यक्ष हलिया विनोद दूबे ने बुधवार को फोर्स के साथ कैमूर वन्यजीव अभयारण्य हलिया के मटिहरा तथा मगरदा जंगल की सघन काबिंग की । इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वाचर तथा महिला श्रमिक की हत्या वाले घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से हत्याकांड के बारे में पूछताछ करते हुए सुरागरसी की।
रेंजर ने दी सहायता राशि
हलिया। कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य हलिया के मटिहरा जंगल के पास हुए दोहरे हत्याकांड में मृत श्रमिक नन्हकी देवी के घर जाकर क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय ने परिजनों को पांच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर रेंजर ने श्रमिक नन्हकी की हत्या पर गहरा दुख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि महिला श्रमिक की हत्या से पूरा विभाग दुखी है। इसके बाद रेंज परिसर में रेंजर के साथ सभी कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रह कर मृतक वाचर सुरेंद्र बहादुर सिंह तथा श्रमिक नन्हकी देवी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।