फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अवैध बालू लदा दो ट्रक हुआ सीज

अवैध बालू लदा दो ट्रक हुआ सीज

Sat, 02 Feb 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध बालू लदा दो ट्रक हुआ सीज
हलिया। वन सेंचुरी क्षेत्र के हर्रा कंपार्टमेंट नंबर पांच के गुर्गी से शुक्रवार को सुबह पांच बजे सूचना पर वन विभाग की टीम ने बालू लदे दो ट्रकों को अपने कब्जे में कर लिया। कागजात न दिखाए जाने पर वन चौकी ले आकर ट्रक को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी जेपी राय ने बताया कि ट्रक मालिक राजकुमार तिवारी निवासी चतुर्भुज जौनपुर और दूसरे ट्रक मालिक रिंकल सिंह, लेडिंयारी, प्रयागराज निवासी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। वन विभाग की सक्रियता के कारण सेंचुरी क्षेत्र से अवैध ओवरलोड गुजरने वाली गाड़ियों को पकड़े जाने के कारण खनन माफियाओं में खौफ छाया हुआ है। मध्य प्रदेश से बालू लोडकर अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में वन विभाग की टीम जुट गई है। वन क्षेत्राधिकारी जेपी राय का कहना है कि सेंचुरी क्षेत्र से पथ कर देने के बाद ही गुजरने का नियम है। उन्होंने कहा कि इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। टीम में रामदुलार तिवारी वन्यजीव प्रतिपालक, संतोष सिंह, कैलाश आर्य, पन्नालाल, डंगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed