{"_id":"5ad4df884f1c1b61098b4e04","slug":"51523900296-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलिया के सुखरा व भ्टवारी पहुंची सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हलिया के सुखरा व भ्टवारी पहुंची सीबीआई
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को दोपहर बाद हलिया के ब्लॉक के भटवारी गांव पहुंची। सीबीआई टीम ने भटवारी और सुखरा गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किया। इससे पहले डाक बंगले पर कागजातों की जांच की।
जनपद में सीबीआई टीम की ओर से मनरेगा घोटाले की जांच तेजी से की जा रही है। जांच इतनी गोपनीय रखी जा रही है कि जिला प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों तक को खबर नहीं दी जा रही है। सीबीआई बिना किसी को बताए ही गांवों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रही है। बता दें कि उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ के दो न्यायाधीशों की बेंच ने 31 जनवरी को मनरेगा योजना में वर्ष 2007 से 2010 तक हुए कार्यों की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद से हलिया ब्लॉक में सीबीआई मनरेगा कार्यों की जांच कर रही है। वर्तमान समय में जांच अंतिम दौर में चल रही है। इसके पहले स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दीकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है। हलिया ब्लॉक में भी मनरेगा के तहत कार्यों को कराने में काफी अनियमितता बरती गई है। जिले के हलिया ब्लॉक में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में कराए गए कार्यों में घोटाले की जांच हो रही है। सीबीआई हलिया ब्लॉक में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित फाइलों को खंगाल रही है। सीबीआई वर्ष 2012 में हलिया थाने में 54 मुकदमेे दर्ज करा चुकी है।