{"_id":"5a6389ff4f1c1b82268b5667","slug":"51516472831-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोल्डर से टकराकर बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के इंद्रानगर के पास शुक्रवार की देर रात बोल्डर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। इसके अलावा दूसरी दुर्घटना दरवान गांव में हुई जिसमें ट्रैक्टर से दबकर पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई।
चुनार थाना क्षेत्र के भेड़ी कुसम्ही गांव निवासी गिरिजा यादव (55) पुत्र हरि यादव शुक्रवार को किसी काम से राजगढ़ क्षेत्र में आए थे। देर शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। इंद्रनगर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बोल्डर से टकराकर झाड़ी में जा गिरे। गिरजा यादव हेलमेट लगाए थे लेकिन सीने में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी गई। इसके बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
उधर, दूसरी दुर्घटना मड़िहान थाने के दरवान गांव में शनिवार की सुबह हुई। दरवान गांव में शनिवार को सुबह श्यामलाल यादव अपने ट्रैक्टर से सरसों लादकर घर आ रहे थे। साथ में उनका पांच वर्षीय पुत्र अभी यादव भी ट्रैक्टर पर बैठा था। वह जैसे ही गांव के पास पहुंचे कि झटका लगने से अभी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया जहां डाक्टरों ने निरीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए मृत बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।