फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डिपो मैनेजर सहित तीन को भेजा जेल

डिपो मैनेजर सहित तीन को भेजा जेल

Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
डिपो मैनेजर सहित तीन को भेजा जेल

विज्ञापन
अहरौरा। पांच दिन पूर्व बोलेरो पर ड्रम में भरा अवैध केरोसिन पकड़े जाने के प्रकरण में पुलिस ने आरकेबीके डिपो के मैनेजर सहित तीन आरोपियों को मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया। पूर्ति निरीक्षक द्वारा थाने में आवश्यक वस्तु खाद्य अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।

थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर महुली चौराहे के पास से एक बोलेरो से 12 सौ लीटर अवैध केरोसिन को पकड़ा गया था। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक द्वारा आरके बीके केरोसिन कंपनी के डिपो मैनेजर बिंदु चौधरी निवासी कन्हैया लाल का गोला व मिल्कीपुर निवासी राजन सोनकर और बाबूसराय निवासी मिथुन के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। तीनों आरोपियों को मंगलवार की सुबह भंडारी देवी मंदिर के मोड़ के पास से दबोच लिया गया । इस दौरान पता चला कि पकड़ा गया केरोसिन डबक स्थित एक कोटेदार का था, जो सरकारी रेट से अधिक दर का पैसा लेकर डिपो के मैनेजर को बेच दिया गया था । मैनेजर द्वारा रामनगर निवासी अमरीश उपाध्याय को ब्लैक करके केरोसिन बेच दिया गया था । पुलिस अवैध केरोसिन सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के तालाश में जुटी हुई है ।पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed