{"_id":"5cb6248ebdec22146b5ed890","slug":"41555440782-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप
Wed, 17 Apr 2019 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के कच्ची रोड मोहल्ले में आरती यादव (25) वर्ष की सोमवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। इस संबंध में पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने जंगी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के नटवां जंगीरोड निवासी रामधनी ने अपनी पुत्री आरती यादव का विवाह 25 अप्रैल 2016 को इसी थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क निवासी भरत यादव के साथ किया था। भरत यादव ट्रक चलाता है। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही आरती पर पति व अन्य रुपयों के लिए दबाव बनाने लगे थे। साथ ही मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन
चाचा सनी यादव ने बताया कि उसको सोमवार की रात लगभग ढाई बजे सूचना मिली की आरती की मौत हो गई है। वह तत्काल अपने परिवार वालों के साथ आरती के ससुराल पहुंचा। वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गया। आरती फर्श पर लेटी हुई थी जबकि उसे बताया गया था कि आरती ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
पूछताछ में ससुराल वालों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। ससुराल वालों का कहना है कि घर के सभी सदस्य वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात वापस लौटे थे देखा कि आरती फंदे से लटकी हुई है। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।