{"_id":"5c86ae55bdec22140b209090","slug":"41552330325-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को भगाने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़िहान। किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का प्रयास कर रहे चालक और किशोरी को लोगों ने सोमवार को मड़िहान आटो स्टैंड से पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों जोड़ों को पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना पर किशोरी के परिजन और उसे अपने घर ले गए। वहीं आरोपी युवक को अभी थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक हालिया थाना क्षेत्र में रहकर ट्रक चलाता था। वहीं पर एक नाबालिग लड़की से जान पहचान होने पर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करता रहा। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने किशोरी को चालक के साथ मिलने जुलने से मना कर दिया। एक दिन चालक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। सोमवार को मड़िहान ऑटो स्टैंड से उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। किशोरी की शादी 18 अप्रैल को होनी थी लेकिन इसी बीच उसके ससुराल के लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलने पर शादी से इंकार कर दिया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ हालिया थाने में तहरीर दी। परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों पक्ष मड़िहान थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष युवक और किशोरी के साथ शादी करने के लिए बातचीत करने में जुटे रहे लेकिन दोनों अलग-अलग जाति होने के कारण लड़के पक्ष के लोग तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।