{"_id":"5bb7b660867a5534fa0ba679","slug":"41538766432-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर से कुचलकर छात्र की मौत पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंफर से कुचलकर छात्र की मौत पिता घायल
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित चंद्रदीपा गावं के पास डंपर से कुचलकर कक्षा दस के छात्र की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों ने मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए जाम को समाप्त कराया। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टंडनपुरी कालोनी निवासी कुश पांडेय 17 वर्ष पुत्र मनीष पांडेय नगर के द्वारिका प्रसाद बजाज स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। शुक्रवार की सुबह अपने पिता के साथ स्कूल जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही पिता पुत्र जंगीरोड स्थित चंद्रदीपा गांव के सामने पहुंचे कि पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे कुश पहिए के नीचे गिर पड़ा। उसे गाड़ी ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
नाराज लोगों ने मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग किया जाम