{"_id":"5b3127934f1c1b214d8b871e","slug":"41529948051-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष छ: घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष छ: घायल
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़। दो वर्ष पूर्व लड़की को भगा ले जाने के मामले में रविवार की शाम अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा बारहो गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस जांच में जुटी है।
सेमरा बरहो निवासी रामनारायन पुत्र रामलखन आदिवासी और कल्लू पुत्र घूरेराम (45) आदिवासी के बीच रविवार की शाम कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने लाठी व पत्थर से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आये कल्लू के परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसमें कल्लू, अनुरूद्घ आदिवासी पुत्र घूरेराम, निर्मला पत्नी अनुरूद्घ , सूरज पुत्र रामबली, रवि पुत्र कल्लू घायल हो गए। दोनों पक्षों में दो वर्ष पूर्व एक लड़की को भगा ले जाने के मामले को लेकर रंजिश चल रही थी। घटना के दौरान अहरौरा पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीण घायलों को आटोरिक्शा से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां से कल्लू को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।