फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गांव के ही दो युवकों ने सेवानिवृत शिक्षका की थी हत्या

गांव के ही दो युवकों ने सेवानिवृत शिक्षका की थी हत्या

Sun, 04 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांव के ही दो युवकों ने सेवानिवृत शिक्षका की थी हत्या
मिर्जापुर। अहरौरा के भुड़कुड़ा निवासी सेवानिवृत्त अध्यापिका कौशल देवी की हत्या गांव के ही दो युवकों ने की थी। अहरौरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव के पास से शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, रक्तरंजित कपड़ा आदि बरामद किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूट की घटना में नाकाम होने पर शिक्षिका की हत्या की थी। अध्यापिका की बेटी ने दोनों को पहचान लिया था इसलिए जान से मारने के लिए उसके ऊपर भी हमला किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि अहरौरा थाना क्षेत्र के भ़ड़कुड़ा गांव निवासिनी सेवानिवृत अध्यापिका कौशल देवी और हत्यारोपी रविंशकर उर्फ पप्पू उर्फ झाडू पुत्र प्रेमशंकर निवासी भुड़कुड़ा के घर से काफी अच्छा रिश्ता था। दोनों का एक दूसरे के घर पर हमेशा आना जाना होता था। रविशंकर कौशल देवी से पैसा लेकर ब्याज पर लोगों को रुपया भी बांटता था। वसूली होने पर मूल धन के साथ कुछ कमीशन भी कौशल देवी को देता था। घर आने जाने के कारण रविशंकर को यह पता था कि कौशल देवी कहां-कहां पैसा रखती हैं। करीब एक साल पहले कौशल देवी रिटायर हुई तो उन्हें काफी पैसे मिले जिसे रविशंकर लोगों को ब्याज पर बंटना चाहता था। बातचीत के दौरान रवि को एक दिन पता चला कि कौशल देवी के घर में लाखों रुपये रखे हैं। यह सुन वह लालच में पड़ गया अपने एक साथी बरकत मंसूरी पुत्र इमामउददीन निवासी भुड़कुड़ा के साथ मिलकर रुपये लूटने का प्लान बनाया। दोनों ने 27 फरवरी की रात पैसा लूटने के लिए कौशल देवी के घर में घुसे। दोनों ने जैसे ही आलमारी खोलने का प्रयास किया था कि कौशल देवी की नींद खुल गई। उसने शोर किया। यह देख रवि और बरकत ने कौशल पर चाकुओं से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। शोरगुल होने पर बगल के कमरे में सो रही उसकी बेटी प्रीति की नींद खुल गई और वह मां के कमरे में पहुंच गई। दोनों ने पहचान होने की डर से प्रीति पर भी जानलेवा हमला किया। दोनों ने उसके हाथों की नसों को काट दिया। इसके बाद उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। उसे मृत समझकर दोनों वहां से फरार हो गए। जानकारी होने पर पुलिस ने शुक्रवार को भुड़कुड़ा गांव से दोनों को गिरफ्तार किया तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed