{"_id":"5a18696d4f1c1b001c8b4d71","slug":"41511549293-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में ट्ययूबेल पर मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हाल में ट्ययूबेल पर मिला युवक का शव
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा नैपुरवा इलाके में स्थित नगर पालिका के ट्यूबवेल पर सोकर उठने के बाद मुंह धोने गए युवक की गिर कर मौत हो गई। राकेश कुमार (23) पुत्र कन्हैया निवासी सददूपुर शुक्रवार को सुबह सो कर उठने के बाद मुंह धोने के लिए पास ही स्थित नगर पालिका के ट्यूबवेल पर गया था। कुछ समय बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोग उसे देखने के लिए ट्यूबवेल पर गए तो देखा कि युवक ट्यूबवेल के पास ही गिरा हुआ था। जिसे देख कर परिवार के लोगों ने सोचा कि उसे दौरा आया होगा जिसके चलते गिरा पड़ा है। युवक को कभी कभी दौरा आता रहता था। इसलिए परिवार के लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और उसे होश में लाने का प्रयास अपने तरीके से करते रहे। काफी प्रयास के बाद भी युवक नही बोला और उसका हाथ पैर ठंडा होने लगा तो परिवार के लोग परेशान हो उठे। तत्काल चिकित्सक को बुलाया चिकित्सक युवक को देख कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मृत्यु की खबर लगते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया।