फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवक ने चार वर्षीय बालकि के गुप्तांग में की अंगुली

युवक ने चार वर्षीय बालकि के गुप्तांग में की अंगुली

Sun, 29 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
युवक ने चार वर्षीय बालकि के गुप्तांग में की अंगुली

विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही गांव की एक चार वर्षीय अबोध बालिका को बहला फुसलाकर एक मड़हे में ले गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। बालिका के रोने पर आरोपी वहां से भाग निकला। उसके बाद घर पहुंचकर पर बालिका ने अपनी मां को सारी बात बताई। मां की तहरीर पर बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत का मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवार वालों ने बताया कि शनिवार की दोपहर उनकी चार वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक मड़हे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा और बलात्कार का प्रयास किया। उसकी हरकतों के चलते बालिका रोने लगी तो वह घबराकर वहां से भाग गया। बालिका रोती हुई घर पहुंची। मां ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने युवक के कृत्य के बारे में बताया। उसके बाद मां थाने में पहुंची ओर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर उपनिरीक्षक धनजंय पांडेय ने बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed