फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल

Tue, 01 Jan 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। बेलन बरौधा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी अंतर्गत रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठारी नहर पुल के पास बीती रात साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव ने परिजनों की मदद से घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इलाहाबाद जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के घूघा गांव निवासी रमेश कुमार कोल बीती रात गांव के ही लालबाबू विश्वकर्मा के साथ बाइक से बरौधा बाजार की ओर जा रहा था। रमेश जैसे कठारी पुल के पास रीवां-मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्कामार कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरौधा पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों द्वारा मिले नाम पते के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल लाल बाबू को इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed