{"_id":"5c72ead8bdec2213095216f5","slug":"21551035096-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों पर युवती का अपहरण करने का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हलिया। थाना क्षेत्र के अमदह गांव निवासी तीन युवकों पर युवती का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई युवती के चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर की। हलिया पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र के अमदह गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े पिता की पुत्री को गांव के ही विवेक उर्फ विनीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह, रणजीत सिंह व सुजीत सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह 22 फरवरी की रात आठ बजे बहला फुसला कर भगा ले गए। परिवार के लोग बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह युवती कमरे में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिली। तहरीर में युवती के घर से जाते समय अपने साथ जेवरात सहित दो लाख की एफडी, पासबुक भी ले जाने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। हलिया थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।