फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवक के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने मार्ग किया जाम

युवक के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने मार्ग किया जाम

Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
युवक के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने मार्ग किया जाम
शिवाला महंत में शव के साथ चक्काजाम
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबे घाट पर रविवार की शाम गंगा में युवक का शव मिला था। मृतक के परिवार के लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को महंत शिवाला के पास शव रखकर चक्काजाम किया। एक घंटे तक चले जाम के दौरान मिर्जापुर-विंध्याचल मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि रवि यादव (19) पुत्र मंशा यादव का पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है। आरोप लगाया कि इसी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने रविवार को रवि की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। उसका शव शाम को गंगा में उतराया मिला। परिजनों ने कहा कि जबतक आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तबतक वह जाम समाप्त नहीं करेंगे। कहा कि रवि की मौत के बाद उसके घर में अब कमाने वाला कोई नहीं है। इसलिए मुआवजा भी दिया जाए। जाम की सूचना पर पहुंचे कटरा कोतवाल श्रीकांत राय ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र पहुंचे और उन्होंने कहा कि उनकी जो भी मांगे हैं, उसे लिखित रूप से दें तो कार्रवाई होगी। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पिता पुत्र पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed