{"_id":"59d3de7c4f1c1bab538b58ba","slug":"21507057276-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पतुलखी गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की देर रात कोतवाली में तहरीर देकर पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। मृतका के भाई का आरोप है उसकी बहन को ससुरालियों ने दहेज के लिए 28 सितंबर को जला कर मार डाला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पतुलकी गांव निवासी राकेश कुमार के अनुसार उसकी बहन प्रमिला 25 वर्ष की शादी तीन वर्ष पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी विजय शंकर यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर 28 सितंबर के दिन प्रमिला को जला कर मार डाला। यह भी आरोप लगाय्रा कि प्रमिला की हत्या करने के बाद ससुरालियों ने घर पर फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई। जब परिवार के लोग उसके ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था। प्रमिला का शव भी नहीं था। फोन करने पर फोन भी नहीं उठा रहे थे। इससे आशंका हुई उसकी हत्या करने के बाद शव को किसी दूसरे जगह ले जाकर जला दिया। पुलिस पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी समेत पांच पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।