फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पिता सहित चार बेटियों को पीटकर किया घायल

पिता सहित चार बेटियों को पीटकर किया घायल

Mon, 28 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पिता सहित चार बेटियों को पीटकर किया घायल
अहरौरा । मदापुर गांव में रविवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। साठ वर्षीय वृद्ध व उसके चार बेटियों को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट में वृद्ध का नाती भी घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

मदारपुर गांव निवासी बुद्धराम मौर्या (60) ने आरोप लगाया कि उसे प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत आवास मिला हुआ है। अपने कच्चे मकान को गिरा कर आवास बनवाने के लिए वह नींव तैयार कर रहा था। नींव का लिंटर बनवाने के दौरान रविवार की शाम दसरे पक्ष ने विवाद कर लिया। इस दौरान एक पक्ष से सुरेश अपने अन्य साथियों की मदद से दूसरे पक्ष के वृद्ध बुद्धिराम को पीटने लगा। बीच बचाव करने के लिए उसकी चार लड़कियां कुमारी, कलावती, सोनी और राधिका भी मौके पर आ र्गइं। इस दौरान वृद्ध की चारों बेटियों को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया। हमले के दौरान वृद्ध का नाती ओमप्रकाश को चोट आई है। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध सहित उसके परिवार को सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्यवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed