फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अपना दल एस के नेता में घुसकर चोरों ने दस लाख की चोरी

अपना दल एस के नेता में घुसकर चोरों ने दस लाख की चोरी

Tue, 06 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अपना दल एस के नेता में घुसकर चोरों ने दस लाख की चोरी
लालगंज। क्षेत्र के कटाई गांव में रविवार की रात अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव और आयशर ट्रैक्टर के एजेंसी मालिक के घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड के साथ लालगंज निरीक्षक ने जांच पड़ताल की। लालगंज थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव रमाशंकर पटेल के घर पर रविवार की रात चोर बांस की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते दाखिल हुए। इसके बाद पूरे मकान को खंगाल डाला। इंदौर में वेटेरनरी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही पुत्रवधू के कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। वहां दो अटैची और आलमारी का लाकर तोड़ कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी उठा ले गए। चोर बड़ी अटैची साथ में ले गए जबकि छोटी अटैची को खाली कर मकान के पीछे फेंक दिया। रमाशंकर जिस कमरे में परिवार के साथ सोए थे, चोरों ने बाहर से उसकी कुंडी बंद कर दी थी। इसी तरह अन्य कमरों को भी चोरों बाहर से बंद किया था। सुबह नींद खुलने पर सभी के दरवाजे बाहर से बंद मिले तो घर वालों शोर मचाया। रमाशंकर ने बताया कि पुत्रवधु रीना इस समय इंदौर में रह कर पढ़ाई कर रही है जबकि पुत्र रोहित पटेल प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि चोर सोने का हार, दस चूड़ियां, सीकड़, मांग बेंदी, झुमका, बाली, सोने की अंगूठी, करधनी और पायल उठा ले गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने डाग स्क्वॉड को बुलाया और छानबीन की। मकान के पीछे से जिस सीढ़ी से चोर मकान में घुसे थे, उस सीढ़ी को वहीं पर छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed