{"_id":"5bcf6afbbdec2269c10f8c84","slug":"201540319995-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी छात्रा ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी छात्रा ने दम तोड़ा
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कक्षा 12 की छात्रा ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अर्चना गुप्ता पुत्री राम लोटन गुप्ता निवासी गड़बड़ा धाम जनपद मिर्जापुर की मूल निवासी है। वह विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अपने नाना राजाराम गुप्ता के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। अर्चना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। नौ अक्तूबर को खाना बनाते समय झुलस गई थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे मंडली चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
झुलसी छात्रा ने दम तोड़ा