फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बाईक सवार को ट्रक ने रौंदा युवक की मौत

बाईक सवार को ट्रक ने रौंदा युवक की मौत

Tue, 26 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाईक सवार को ट्रक ने रौंदा युवक की मौत
अहरौरा । वाराणसी से सोनभद्र स्थित घर वापस लौट रहा बाईक सवार युवक क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास एक दस चक्का ट्रक के चपेट में आ गया।जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना सोमवार की रात 11 बजे की है। राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया और सड़क पर पड़े क्षत विक्षत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाड़ी की आरसी के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र के ओबरा निवासी पंकज त्रिपाठी 41वर्ष पुत्र राजेंद्र त्रिपाठी सोमवार को वाराणसी किसी काम से गया हुआ था । रात्रि लगभग ग्यारह बजे युवक अपनी बाईक से जैसे ही हनुमान घाटी के समीप पहुंचा कि तभी पीछे से आ रही एक दस चक्का ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,और युवक का शव क्षत विक्षित हो गया। दुर्घटना होते ही क्षेत्र में रात्रि गश्त पर रहे थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया लेकिन रात्रि का फायदा उठाते चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने एक तरफ से रास्ते को कुछ समय को रोककर सड़क पर बिखरे उसके क्षतिग्रस्त शव के हिस्से को समेट कर थाने लाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed