फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लेखपालों ने की हत्या की जांच कराने की मांग

लेखपालों ने की हत्या की जांच कराने की मांग

Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने की हत्या की जांच कराने की मांग
लेखपाल की मौत पर जुटे लेखपाल
चुनार। तहसील के लेखपालों ने अलीगढ़, आगरा, चंदौली आदि में लेखपालों के हुए हत्या की घटनाओं की मंगलवार को बैठक कर निंदा की। बैठक के उपरांत लेखपालों ने उपजिलाधिकारी चुनार के नाम संबोधित पत्रक तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा। इसमें मांग किया कि लेखपाल हत्याओं की जांच करा कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाय। मृतक लेखपालों के परिवार को मृतक आश्रित नियुक्ति दी जाय। उनके परिवार को 20-20 लाख रुपया की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री कोष से दिलाई जाय। प्रदेश के सभी तहसीलों में राजस्व पुलिस चौकियां स्थापित की जाय व अवैध खनन व कब्जा के बाबत मुकदमा खनन अधिकारी या तहसीलदार स्तर के अधिकारी से कराया जाय। पत्रक में सरकारी भूमि पर कब्जे का चिन्हांकन राजस्व टीम बना कर कराने की मांग की गई। पत्रक सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, उत्तम कुमार, बाबूलाल, श्यामा, ध्रुव नारायण, सियाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed