फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानपति व ग्रामीणों में हुई जमकर मारपीट, मचा हड़कंप

प्रधानपति व ग्रामीणों में हुई जमकर मारपीट, मचा हड़कंप

Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानपति व ग्रामीणों में हुई जमकर मारपीट, मचा हड़कंप
पड़री। थाना क्षेत्र के कोटवां गांव के प्रधानपति व ग्रामीणों के बीच शौचालय व आवास में सुविधा शुल्क मांगने को लेकर शनिवार की सुबह नौ बजे मारपीट हो गई। घटना के बाद प्रधानपति ने थाने में चार लोगों के विरुद्घ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर ग्रामीणों ने भी प्रधानपति पर आवास एवं शौचालय देने के लिए सुविधा शुल्क मांगने तथा उसका विरोध जताने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोटवा गांव के प्रधान पति पप्पू गोड़ शनिवार की सुबह गांव के चौराहे पर बैठे थे। इसी बीच दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीण राशन कार्ड बनाने, शौचालय व आवास देने के लिए चर्चा करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिससे चौराहे पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। प्रधानपति का आरोप है कि शौचालय निर्माण के लिए गिरवाए गए ईट को ग्रामीण जबरन ले जा रहे थे। जिसका विरोध करने पर विवाद करने लगे और मारपीट कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि आवास व शौचालय के नाम पर प्रधानपति द्वारा लाभार्थियों से धन उगाही की जा रही है। नहीं देने पर उसे योजना का लाभ नहीं दिए जाने की धमकी जा रही है। जिसके बारे में पूछताछ करने ने प्रधानपति ने विवाद कर लिया और लोगों को मारने पीटने लगा। ग्रामीणों ने कहा कि गत दिनों खंड विकास अधिकारी भावना यादव से प्रधानपति द्वारा आवास व शौचालय में सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने पर उन्होंने किसी को एक पैसा नहीं देने को कहा था। लेकिन जब ग्रामीणों ने आवास में कमीशन नहीं देने को कहा तो प्रधानपति ने विवाद कर लिया। प्रधानपति पप्पू गोड़ की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्घ मारपीट, एसटी, एसटी, गाली गालौज, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। उधर ग्रामीणों द्वारा भी प्रधानपति के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed